म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट के चंगुल से छुड़ाए गए 8 भारतीय

म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट के चंगुल से छुड़ाए गए 8 भारतीय

नई दिल्ली। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में नौकरी घोटाले के शिकार आठ और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। इन लोगों को घोटालेबाजों के चंगुल से छुड़ाकर फिलहाल थाईलैंड के माई सोत में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है।
भारतीय नागरिक थाईलैंड सीमा के निकट स्थित म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में 19 विदेशियों के एक बड़े समूह का हिस्सा थे, जिन्हें जालसाजों ने बेहतरीन नौकरी देने का वादा करके ठगा था। हालांकि म्यांमार में स्थित भारतीय दूतावास ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की। इसके बाद अब इन्हें जल्द ही स्वदेश लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी इसी तरह के एक ऑपरेशन के तहत भारतीय दूतावास ने म्यांमार से 13 भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित की थी। तब 61 विदेशी नागरिकों वाले समूह को साइबर अपराधों के लिए कुख्यात श्वे को को इलाके से छुड़ाकर उनके संबंधित देशों में वापस भेजने की प्रक्रिया के तहत माई सोत भेजा गया था।
म्यांमार में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा 19 विदेशियों के समूह में से म्यावड्डी घोटाला केंद्रों में फंसे आठ और भारतीय नागरिकों को आज थाईलैंड के माई सोत में निर्वासित कर दिया गया।
बयान में यह भी पुष्टि की गई कि हाल के दिनों में कुल 133 भारतीय नागरिकों को इस तरह के फर्जी जॉब स्कैम से मुक्त कराया गया है। दूतावास ने इस क्षेत्र में नौकरी के लुभावने प्रस्ताव स्वीकार न करने से जुड़ी अपनी सख्त चेतावनी दोहराई है। स्थानीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बचाए गए व्यक्तियों के लिए प्रत्यावर्तन प्रक्रिया सक्रिय रूप से चल रही है और जल्द ही सभी लोगों की घर वापसी सुनिश्चित हो जाएगी।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Sat Feb 15 , 2025
तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई संवाददाता अंशुमान सिंह अमेठी जिले की मुसाफिरखाना तहसील के जगदीशपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पालपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाटा संख्या 310 पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। तहसीलदार राहुल कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और […]

You May Like

Breaking News