गोमती नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी पुलिस जांच में जुटी

गोमती नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी पुलिस जांच में जुटी

जगदीशपुर अमेठी। थाना भले सुल्तान शहीद स्मारक अंतर्गत गाजीपुर नदी पुल के नीचे गोमती नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी

प्रभारी निरीक्षक हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक विनय कुमार एवं उप निरीक्षक त्रिपुरारी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जहां गांव के अलावा आसपास के काफी लोग एकत्रित थे पुलिस टीम ने शव को गोमती नदी से बाहर निकलवा कर वहां मौजूद लोगों से पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है फॉरेंसिक टीम को तत्काल सूचित किया गया जो मौके पर आकर अंगुष्ठ छाप एवं अन्य कार्रवाई पूर्ण किए पंचायत नामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु शव को मर्चरी भिजवाया जा रहा है शिनाख्त हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित।

Tue May 26 , 2026
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित।   अमेठी। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ज्योति सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में वर्ष 2026 में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर दिनांक 28 मई 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया […]

You May Like