ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित।
अमेठी। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ज्योति सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में वर्ष 2026 में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर दिनांक 28 मई 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में घोषित अवकाश सूची में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का अवकाश 27 मई 2026 को निर्धारित था, किंतु चंद्र दर्शन के आधार पर पर्व की संभावित तिथि में परिवर्तन होने के कारण शासन द्वारा संशोधित आदेश जारी करते हुए 28 मई 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।




