पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ 16 वार किए। गंभीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रात में लॉकअप में पति ठहाके लगाकर हंसता रहा। 
झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग रोड के सरायतकी में सोमवार की सुबह ससुराल में पति ने पत्नी नीलम मिश्र को चाकू से गोद डाला। आरोपी ने पत्नी के पेट और गले पर चाकू से 16 वार किए। चीख सुनकर नहा रहे बड़े भाई ने उसकी जान बचाई। विवाहिता को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की सुबह नीलम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर आरोपी पति समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315
Next Post
गदर 2 की 400 करोड़ क्लब में एंट्री
Wed Aug 23 , 2023
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 सही मायनों में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। रिलीज के साथ ही हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रही फिल्म ने 12 दिनों में 400 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी […]

You May Like
-
10 months ago
परदेश से चला युवक घर न पहुचने से अनहोनी की आशंका
-
2 years ago
जनपद में हुआ हाट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ।
-
12 months ago
शार्ट सर्किट से लगी आग एक बीघा गेंहू जलकर राख


