सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में आर.एस. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, सृष्टि मिश्रा ने 90% अंक पाकर किया टॉप

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में आर.एस. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, सृष्टि मिश्रा ने 90% अंक पाकर किया टॉप

अमेठी। जनपद अमेठी के जामो ब्लॉक मुख्यालय से जगदीशपुर रोड पर स्थित आर.एस. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर चौधरी ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय की मेधावी छात्रा सृष्टि मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां प्रबंधक के०के० त्रिपाठी ने सृष्टि मिश्रा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सृष्टि मिश्रा ने प्रार्थना स्थल पर उपस्थित विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं विषय अध्यापकों को दिया। साथ ही उन्होंने विद्यालय की बेहतर शिक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन की भी सराहना की।
विद्यालय के प्रबंधक के०के० त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य अबरार अहमद ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
सम्मान समारोह में कुलदीप त्रिपाठी, अवनीश श्रीवास्तव, दीपक शुक्ला, डी.के. सर, अजीत सिंह, प्रेम शंकर गिरी, विनय तिवारी, इकलाख अहमद, हरीश प्रजापति, लक्ष्मी मिश्रा, सुधा सिंह, कल्पना द्विवेदी, अर्चना श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता : ओम नारायण मिश्र, अमेठी

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोजशाला विवाद में मंदिर पक्ष को बड़ी मजबूती, हाई कोर्ट के फैसले से बढ़ीं उम्मीदें

Fri May 15 , 2026
भोजशाला विवाद में मंदिर पक्ष को बड़ी मजबूती, हाई कोर्ट के फैसले से बढ़ीं उम्मीदें संवाददाता कृष्ण मोहन मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद एक बार फिर देशभर में चर्चा का केंद्र बन गया है। हाल ही में एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की विस्तृत सर्वे रिपोर्ट और अदालत […]

You May Like

Breaking News