रामपुर जमालपुर में प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला की चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

रामपुर जमालपुर में प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला की चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्टर रिंकी सिंह

अमेठी। जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शुक्रवार को विकासखंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत रामपुर जमालपुर में आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन एवं भूमि विवाद सहित विभिन्न समस्याएं प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण कर उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम में सहभागिता कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

चौपाल से पूर्व प्रभारी मंत्री ने पंचायत भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं एवं जनसुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सभी सरकारी सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को जहां अपनी समस्याएं सीधे प्रभारी मंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिला, वहीं शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त हुई।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News