प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर निकली विशाल शोभायात्रा
हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल बनी शोभायात्रा

मकसूद अहमद की रिपोर्ट
जगदीशपुर अमेठी ।अयोध्या धाम मे प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर एक विशाल शोभा यात्रा राम जानकी मंदिर परिसर से निकाली गई जिसका जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया वहीं सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर प्रशासन मुस्तैद रहा ।
जगदीशपुर विकास खंड के गडरियाडीह स्थित राम जानकी मंदिर से भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसका जगह जगह पर लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत कर प्रसाद वितरण किया ।इस दौरान मनमोहक व रमणीक झांकिया भी शामिल हुई तथा मंदिर परिसर से राम रथ पर सवार राम लक्ष्मण सीता व हनुमान जी का पूजन अर्चन करने के उपरांत शोभा यात्रा गंतव्य की ओर रवाना हुई और गांवो से होती हुई पुनः मंदिर परिसर मे वापस आ कर समाप्त हो गई। इस मौके पर भक्तगण हर्षोल्लास पूर्वक जय श्रीराम के गगन भेदी उद्घघोष करते डीजे की धुन पर नाचते गाते भक्ति गीत पर थिरकते आगे बढ रहे थे । इस दौरान पूर्व प्रधान हाजी मुनीर खान वर्तमान प्रधान मोहम्मद अतीक कोटेदार कमलेश कुमार शुक्ला विजय कौशल बच्चा बाबा निश्चल सिंह मनीष कौशल नन्द कुमार पुजारी लाल बहादुर मिट्ठू लाल सहित तमाम महिला पुरुष व बच्चे मौजूद रहे और वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपनिरीक्षक अतेन्द्र कुमार सिंह आकाश द्विवेदी व कमल दीक्षित मुस्तैद रहे ।




