अमेठी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने अवगत कराया है कि जनपद में आगामी ज्वार की खरीद 01 अक्टूबर 2023 से प्रारम्भ होगी। ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य ज्वार हाईब्रिड रू0 3180 प्रति कु0 एवं ज्वार मालदंडी रू0 3225 प्रति कु0 निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरान्त जनपद अमेठी में ज्वार खरीद हेतु खाद्य विभाग के 03 क्रय केन्द्र जगदीशपुर, मुसाफिरखाना एवं शुकुल बाजार में स्थापित किये गये है तथा सभी किसान अपने ज्वार की उपज उपरोक्त क्रय केन्द्रों पर विक्रय कर सकते है। उन्होंने बताया कि ज्वार की उपज विक्रय करने हेतु खाद्य एवं रसद विभाग के विभागीय पोर्टल fcs.up.gov.in अथवा यू0पी0 किसान मित्र पर ज्वार विक्रय हेतु पंजीकरण निःशुल्क कराया जा सकता है एवं पंजीकरण साइबर कैफे पर जाकर अथवा अपने लैपटाप/कम्प्यूटर/मोबाइल के माध्यम से किया जा सकता है तथा किसान का बैंक खाता आधार सीडेड एवं बैंक द्वारा एन0पी0सी0आई0 पोर्टल पर मैप होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण हेतु किसान का वर्तमान संचालित मोबाइल नम्बर आधार पर मैप होना चाहिए एवं भूमि की खाता संख्या का विवरण उपलब्ध होना चाहिए तथा किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर-18001800150 या जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी-8004113093, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी संतोष कुमार-9450771144, विपणन अधिकारी राम प्रकाश-9452499433, सुरेन्द्र कुमार-8736817840 एवं पंकज कुमार-9511161665 तथा कार्यालय जिला खाद्य विपणन अधिकारी के 8528126280 से सम्पर्क कर सकते है।




