जनपद अमेठी में आज विश्व आद्र दिवस व नैचर एंड बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन चदवां ताल आद्र भूमि पर किया गया।
अमेठी। विश्व आद्रभूमि दिवस एवम बर्ड फेस्टिवल के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी/सचिव जिला गंगा समिति रणवीर मिश्र की उपस्थिति में विकास खण्ड-क्षेत्र- गौरीगंज के ग्राम – हरखपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को चदवां ताल आद्र भूमि का भ्रमण कराते हुए गोष्ठी, व्याख्यान, शपथ ग्रहण, रैली व रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी लोगो में विभिन्न प्रकार के पक्षी व जैव विविधता को देखा व विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पक्षी, आद्रंभूमि के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया जिसमे प्रभागीय वनाधिकारी के साथ साथ क्षेत्राधिकारी गौरीगंज वैन प्रभाग, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति अमेठी व विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य सभी शिक्षक गण एवं संबंधित ग्राम वासी उपस्थित रहे।




