पुलिस रेडियो संचार में एक नयी क्रान्ति पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में PUSH TO TALK OVER CELLULAR (P.O.C.) के लाइव परीक्षण की शुरूआत


लखनऊ
आज रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) उत्तर प्रदेश संजय तरडे द्वारा मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश की मंशा के अनुरूप पुलिस रेडियो संचार व्यवस्था को उच्चीकृत करने में एक नये आयाम (PUSH TO TALK OVER CELLULAR (P.O.C.)} के परीक्षण के अन्तर्गत मोबाइल फोन को ऐप के माध्यम से वायरलेस सेट की तरह से उपयोगी बनाने के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट लखनऊ स्थित संगोष्ठी सदन में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक संगोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था उपेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय आकाश कुलहरि, उप महानिरीक्षक ( पुलिस दूरसंचार) तकनीकी, सुनील कुमार शुक्ला सहित पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त क्राइम, पुलिस उपायुक्त महिला अपराध एवं सुरक्षा तथा विभिन्न अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, अपर राज्य रेडियो अधिकारी, लखनऊ जोन, लखनऊ, सहायक रेडियो अधिकारी, लखनऊ व रेडियो निरीक्षक पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ कुँवर राघवेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) उत्तर प्रदेश द्वारा वायरलेस सेट आधारित संचार व्यवस्था के समानान्तर QR कोड बेस्ड ऐप PUSH TO TALK OVER CELLULAR (P.O.C.) प्रोजेक्ट का लाइव ट्रायल कराते हुये विस्तार से अवगत कराया गया कि मोबाइल फोन में ऐप के माध्यम से जनपदीय व गैर जनपदीय संचार सम्पर्क किया जा सकता है। इस ऐप में निम्न सुविधायें उपलब्ध हैं-

1- PUSH-TO-TALK फीचर के माध्यम से सभी पुलिस कर्मी आपस में एक दूसरे से सीधे सम्पर्क कर सकते है। इसमें ONE TO ONE तथा GROUP में वार्ता की जा सकेगी।

2- ऐप में GPS सिस्टम होने के परिणामस्वरूप सभी उपयोगकर्ताओं का लाइव लोकेशन प्रदर्शित होगा। 3- प्रत्येक पुलिस कार्मिक का एक यूनिक QR कोड होगा जिसके माध्यम से ही यह ऐप मोबाइल फोन में डाउनलोड कर उसका उपयोग कर सकेगा। यह ऐप आम नागरिक को उपलब्ध नहीं होगा।

4- PUSH-TO-VIDEO फीचर होने से किसी भी घटना स्थल का लाइव लोकेशन व वीडियो पुलिस

उच्चाधिकारी द्वारा तत्समय देखा जा सकेगा। 5- वी.वी.आई.पी. भ्रमण के रूट पर ड्यूटी पर तैनात अधि0 / कर्म0 के मध्य एक सुरक्षित संचार सम्पर्क स्थापित हो सकेगा। जिससे सूचना के लीक होने सम्भावना नहीं रहेगी।

पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) द्वारा अवगत कराया गया कि श्रावण में काँवड़ यात्रा के दौरान मेरठ जोन / सहारनपुर परिक्षेत्र व बरेली जोन में QR बेस्ड सफल संचार सम्पर्क स्थापित हुआ है। इसके अतिरिक्त वाराणसी में काशी विश्वनाथ मन्दिर कारीडोर व अयोध्या में यलो / रेड जोन में भी उपरोक्त संचार सम्पर्क का परीक्षण कराया जायेगा।

इस तरह कम से कम समय में सूचनाओं के प्रसारित होने व मोबाइल फोन पर त्वरित गति से सम्पर्क स्थापित के दृष्टिगत यह संचार व्यवस्था अत्यन्त ही उपयोगी होगी तथा आधुनिक संचार में क्रांतिकारी कदम होगा । परीक्षण सफल हो जाने के उपरान्त ऐप का CONCEPT OF PROOF सर्टिफिकेशन हो जाने तथा शासन से स्वीकृति के फलस्वरूप इस संचार व्यवस्था को लागू किया जा सकेगा।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के लिए हैं जीते देश लिए हैं मरते, देश हित शीश कटने की है परंपरा : छंद

Tue Aug 29 , 2023
 रिपोर्ट /सहसंपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन न्यूज रामनगर  देश के लिए हैं जीते देश लिए हैं मरते, देश हित शीश कटने की है परंपरा। शत्रु जब वक्ष पर वार करता है तब, देश के वीरों में लड़ने की है परंपरा। देश का तिरंगा कभी झुकने ना पाये बस, इस लिए […]

You May Like

Breaking News