तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

तालाब की जमीन से हटा अतिक्रमण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

संवाददाता अंशुमान सिंह

अमेठी जिले की मुसाफिरखाना तहसील के जगदीशपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पालपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाटा संख्या 310 पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। तहसीलदार राहुल कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए।

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर डटी रही। जैसे ही बुलडोजर ने अवैध निर्माणों को गिराना शुरू किया, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में तालाब की भूमि पर बनी दीवारें जमींदोज हो गईं और कब्जा पूरी तरह हटा दिया गया।

उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना पंकज कुमार ने कहा कि तालाबों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।

तहसीलदार राहुल कुमार और राजस्व विभाग की टीम ने इस कार्रवाई को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए अन्य गांवों के तालाबों को भी अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर तालाबों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे जलभराव की समस्या बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया कि पूरे क्षेत्र में तालाबों का चिन्हांकन कराया जाए और जहां भी अतिक्रमण हुआ है, वहां कठोर कार्रवाई की जाए। प्रशासन की इस सख्ती से अतिक्रमणकारियों में भय का माहौल है और अब अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा दण्डेश्वर नाथ धाम का किया गया निरीक्षण ।

Mon Feb 17 , 2025
आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा दण्डेश्वर नाथ धाम का किया गया निरीक्षण ।   आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत एवं शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनांक 17.02.2025 को जनपद भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी  अपर्णा […]

You May Like

Breaking News