भारत ने आंतरिक हिंसा से जूझ रहे हैती को भेजी मानवीय सहायता

भारत ने आंतरिक हिंसा से जूझ रहे हैती को भेजी मानवीय सहायता

नई दिल्ली। भारत ने आंतरिक हिंसा से जूझ रहे हैती को मानवीय सहायता भेजी है। भारत की ओर से सोमवार रात एक कार्गो विमान से चिकित्सा आपूर्ति सहित कुल 9 टन की सहायता सामग्री भेजी गई है।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारत ने हैती को मानवीय सहायता भेजी है! हैती के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, भारत की मानवीय सहायता में 9 टन चिकित्सा आपूर्ति शामिल है, जो आज नई दिल्ली से पोर्ट-ऑ-प्रिंस के लिए रवाना हुई। इस खेप में रक्त आधान संबंधी आवश्यक वस्तुएं, इम्यूनोहेमेटोलॉजी के लिए अभिकर्मक, रैपिड टेस्ट और एलिसा आदि शामिल हैं।
कैरेबियन सागर से सटे देश हैती की स्थिति बुरी तरह बिगड़ गई है। हथियारबंद गिरोहों के आतंक से देश संकट में आ गया है। पिछले कई महीनों से जारी हिंसा के कारण लाखों नागरिक अपने घरों से पलायन कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैती के प्रधानमंत्री गैरी कोनिले सोमवार को एक अस्पताल के बाहर हुई गोलीबारी में बाल-बाल बचे हैं।
भारत गिरोह हिंसा, ढहती चिकित्सा प्रणाली और आवश्यक आपूर्ति तक पहुंच की कमी से जूझ रहे हैती की मदद के लिए आगे आया है। भारत अपने पड़ोसी देशों की मदद के साथ ही संकट में फंसे सुदूर के अन्य देशों की भी मानवीय आधार पर सहायता करता है।
भारत ने कैरेबियाई देशों की नवीनीकरण-स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारी-भरकम रकम खर्च की है, जिससे प्रदूषण और पर्यावरण के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना किया जा सके। भारत ने जरूरतमंद देशों की मदद के लिए पिछले कुछ वर्षों से लगातार अपने बजट में भी वृद्धि की है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेतन बढ़ाने व राज्यकर्मचारी की मान्यता के लिए आशा संगिनी कार्यकर्त्रियों की बड़ी बैठक

Tue Jul 30 , 2024
वेतन बढ़ाने व राज्यकर्मचारी की मान्यता के लिए आशा संगिनी कार्यकर्त्रियों की बड़ी बैठक लखनऊ/ आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, राज्य कार्यकारिणी सदस्यों, जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की अतिमहत्वपूर्ण बड़ी बैठक एवं प्रेसवार्ता का आयोजन, आज यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित […]

You May Like

Breaking News