इसौली में मनीषा पांडेय की सक्रियता से बढ़ा जनविश्वास, युवाओं-खिलाड़ियों से लेकर श्रद्धालुओं तक मजबूत पकड़

इसौली में मनीषा पांडेय की सक्रियता से बढ़ा जनविश्वास, युवाओं-खिलाड़ियों से लेकर श्रद्धालुओं तक मजबूत पकड़

इसौली/सुलतानपुर।

इसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय की सक्रिय जनभागीदारी इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। खेल, धर्म और समाजसेवा के माध्यम से उनका लगातार बढ़ता जनसंपर्क यह दर्शाता है कि वे केवल राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरी गंभीरता से निभा रही हैं।

शनिवार को मनीषा पांडेय ऊंचगांव स्थित कामायनी ग्राउंड में आयोजित खेलो इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचीं, जहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों प्रतीक तिवारी, अमित दूबे, अंशू तिवारी सहित पूरी टीम की सराहना की। इसके उपरांत अमेठी के मुसाफिरखाना स्थित राजीव गांधी खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के क्रम में उन्होंने वलीपुर दौनो में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता कर श्रद्धालुओं से संवाद किया। वहीं सामाजिक दायित्व निभाते हुए गजेहड़ी ग्राम सभा के पूरे शिव दयाल गांव पहुंचकर सड़क दुर्घटना में दिवंगत युवक के परिजनों को सांत्वना दी और कुड़वार बाजार निवासी समाजसेवी दयाराम अग्रहरि जौहरी से भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों और युवाओं ने मनीषा पांडेय पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें इसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में देखना चाहते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा उनके साथ उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईरान में सत्ता बनाम जनता: धार्मिक शासन, आर्थिक तबाही और सड़कों पर उठता जनाक्रोश

Sun Jan 11 , 2026
ईरान में सत्ता बनाम जनता: धार्मिक शासन, आर्थिक तबाही और सड़कों पर उठता जनाक्रोश ईरान इन दिनों अभूतपूर्व जनाक्रोश का सामना कर रहा है। सड़कों पर उतरी जनता सरकार के खिलाफ खुला विरोध दर्ज करा रही है। हालात को समझने के लिए यदि भारत में एक काल्पनिक स्थिति की कल्पना […]

You May Like

Breaking News