अमौसी एयरपोर्ट के पीछे अवैध कॉलोनी पर एलडीए का बड़ा प्रहार, 21 रो-हाउस ध्वस्त एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की कार्रवाई 5 जेसीबी व 1 पुकलैंड मशीन से 8 घंटे चला ध्वस्तीकरण अभियान

अमौसी एयरपोर्ट के पीछे अवैध कॉलोनी पर एलडीए का बड़ा प्रहार, 21 रो-हाउस ध्वस्त
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की कार्रवाई

5 जेसीबी व 1 पुकलैंड मशीन से 8 घंटे चला ध्वस्तीकरण अभियान
लखनऊ  विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को अमौसी एयरपोर्ट के पीछे विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान निजी बिल्डर द्वारा बनाए गए 21 अवैध रो-हाउस भवनों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम द्वारा की गई। प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजनौर थाना क्षेत्र में अमौसी एयरपोर्ट के पीछे बिल्डर राधेश्याम ओझा व अन्य द्वारा लगभग 5,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना ले-आउट व मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसमें 21 रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया गया था।
अवैध निर्माण के विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद दायर कर ध्वस्तीकरण के आदेश प्राप्त किए गए थे। इसके बाद बिल्डर द्वारा आयुक्त न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की गई, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।
न्यायालयों से राहत न मिलने के बाद एलडीए उपाध्यक्ष द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी विराग करवरिया के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। करीब 8 घंटे चली कार्रवाई में 5 जेसीबी और 1 पुकलैंड मशीन की सहायता से सभी 21 अवैध रो-हाउस भवनों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ में एस्ट्रो भारत-AI के नए ब्रांच कार्यालय का भव्य उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

Mon Dec 29 , 2025
लखनऊ में एस्ट्रो भारत-AI के नए ब्रांच कार्यालय का भव्य उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, 29 दिसम्बर। ज्योतिष और आधुनिक तकनीक के संगम को आगे बढ़ाते हुए एस्ट्रो भारत-AI ने लखनऊ के गोमती नगर में अपने नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना की। कार्यालय का विधिवत शुभारंभ उत्तर […]

You May Like

Breaking News