बस स्टैंड पर कार से स्टंट करना पड़ा भारी, स्टंटबाज गिरफ्तार

 

बस स्टैंड पर कार से स्टंट करना पड़ा भारी, स्टंटबाज गिरफ्तार

 

अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर क्षेत्र में कार से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 28 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति कस्बा जगदीशपुर स्थित बस स्टैंड पर कार से जानलेवा स्टंट करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी  अपर्णा रजत कौशिक ने स्टंट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना  अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही ऑल्टो कार (संख्या यूपी 32 जेसी 8936) से स्टंट करने वाला व्यक्ति अफसार पुत्र इसरार, निवासी ग्राम पूरे तालबेन मजरे निसूरा, थाना जगदीशपुर, जनपद अमेठी, उम्र लगभग 30 वर्ष है।

दिनांक 29 दिसंबर 2025 को थाना जगदीशपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा कार के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है, वहीं स्टंटबाज के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि इससे न केवल स्वयं की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी पुलिस भर्ती: प्रदेश के युवाओं को बड़ी राहत, 32,679 पदों के लिए 3 साल तक की छूट

Mon Jan 5 , 2026
रिपोर्ट सह संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिन्दी न्यूज यूपी उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर प्रस्तावित सीधी भर्ती-2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा […]

You May Like

Breaking News