परिवहन विभाग को चूना लगा रहे डग्गामार वाहन, जिम्मेदार अधिकारी बेखबर

परिवहन विभाग को चूना लगा रहे डग्गामार वाहन, जिम्मेदार अधिकारी बेखबर

 

 

जगदीशपुर अमेठी।सडकों पर फर्राटा भर रहे बेखौफ डग्गामार वाहन जो यातायात नियमों को धता बताते हुए आमजन के लिए मुसीबत का सबब बन चुके हैं जिसके चलते लोग परेशान हैं जिम्मेदार अधिकारी सबकुछ जानते हुए अंजान बने हुए हैं।

विकास खंड के अंतर्गत गुलाबगंज चौराहा (पुलिस बूथ चौराहा ) शुकुलबाजार मोड़ पर सुरक्षा व यातायात चाक चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी बनाई गई है और वहां हर समय स्टाफ मौजूद होने के बावजूद भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है जिम्मेदारों की अनदेखी का नतीजा यह है कि डग्गामार वाहनों का जमावडा लगा रहता है बताते चलें कि कस्बे के सभी मोडों पर अवैध रूप से डग्गामार वाहनों का स्टैंड बना हुआ है जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
डग्गामार वाहन चालक सड़क के बीचोंबीच और आधी सड़क घेरकर खड़े रहते हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है हैरानी की बात यह है कि यह अव्यवस्था पुलिस चौकी के सामने ही चल रही है आए दिन पुलिस जाम हटाने के लिए हलकान परेशान रहती है बावजूद इसके जाम की समस्या घटने का नाम नहीं ले रही है आलम यह है कि बेखौफ डग्गामार वाहन चालक बस स्टेशन के अंदर जाकर सवारिया भरते रहते हैं जिसके चलते परिवहन विभाग को भारी नुकसान होने के बावजूद भी आरटीओ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सबकुछ जानते हुए भी अंजान बने रहते हैं यदि यही आलम चलता रहा तो कभी भी बडी घटना घट सकती है वहीँ बस स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि डग्गामार वाहनों को मना करने पर मारपीट की नौबत आ जाती है इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियो को भेजकर कार्यवाई की मांग किया गया है।इस संबंध मे परिवहन के जिम्मेदार अधिकारियो ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर डग्गामार वाहनो के विरुद्ध धरपकड करके कठोर कार्यवाई की जाएगी।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैतालिस दिवसीय प्रशिक्षण का भव्य समापन बीस लाख तक ऋण लेकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का आह्वान

Thu Jan 8 , 2026
पैतालिस दिवसीय प्रशिक्षण का भव्य समापन बीस लाख तक ऋण लेकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का आह्वान जगदीशपुर–कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन तथा राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान हैदराबाद के सक्रिय सहयोग से सेंटर ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कार्यालय में आयोजित 45 दिवसीय बीते […]

You May Like

Breaking News