उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय में दिनांक 24 जनवरी 2026 को विधिक साक्षरता एवं नागरिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

रिपोर्ट सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिन्दी न्यूज यूपी

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय में दिनांक 24 जनवरी 2026 को विधिक साक्षरता एवं नागरिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.पी. सेन हॉल, लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन एवियन फॉर इंडिया ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के संरक्षक लखनऊ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल आर.पी. सिंह, कमांडिंग ऑफिसर, 63 यूपी बटालियन एनसीसी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विधिक साक्षरता एक सशक्त समाज की नींव है और युवाओं को कानून की बुनियादी समझ होना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल नीरज गहलौत (प्रशासनिक अधिकारी, 63 यूपी बीएन एनसीसी), डॉ. अर्चना सिंह (डीन, वाणिज्य संकाय) तथा डॉ. अर्चना सिंह (विधि विभाग) उपस्थित रहीं। अतिथियों ने नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अंचल श्रीवास्तव, निदेशक, संस्कृतिकि ने की। वहीं एडवोकेट अविनाश कुमार, संस्थापक, एवियन फॉर इंडिया ट्रस्ट ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में जागरूक नागरिक ही लोकतंत्र को सशक्त बनाते हैं।
स्वयंसेवक ज्योति यादव, खुशी गुप्ता, पुनीत, अदिति और फैज़ल व एनजीओ सदस्य सौरव श्रीवास्तव और सपना श्रीवास्तव व साथ में मौलिक कर्तव्य एवं अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, पॉश अधिनियम, कानूनी उपाय बताया गया

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। अंत में युवाओं को कानून के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया गया।

0Shares

Vinayak Giri

सह-संपादक विनायक गिरि लखनऊ मोo-7905072800

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News