स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली आयोजित

जामों ब्लॉक संसाधन केंद्र से खण्ड शिक्षा अधिकारी जामों की अगुवाई में स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली गई।

जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
सभी के हाथों में स्कूल चलो अभियान से संबंधित स्लोगन व रंगीन गुब्बारे के साथ सभी बच्चे जामो कस्बे से लेकर गांव तक नारा लगाते हुए दिखाई पड़े।
रैली में जामों पुलिस की व्यवस्था भी थी।
जिससे बच्चे सड़कों के किनारे सुरक्षित रैली में नारे लगाते हुए चले।
आज जागरूकता रैली में खंड शिक्षा अधिकारी जामों शोभ नाथ यादव के अतिरिक्त प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी जामों धर्मेंद्र यादव, ग्राम प्रधान गुड्डू मिश्रा,, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजाराम पासी,शत्रोहन , अनिल तिवारी, डॉ०शिव कुमार मौर्या,राम ललन दुबे,सुशील यादव,मोहम्मद शमीम, हेमंत पांडेय धीरेंद्र , अनिल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता ओम नारायण मिश्रा अमेठी




