बाइक की आमने सामने भिड़ंत दो घायल
जगदीशपुर– दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में सवार दो लोग घायल हो गए स्थानीय लोगो की मदत से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पर भर्ती कराया गया है
थाना भाले सुल्तान स्थित वारिसगंज चौराहे के निकट एक बाइक सवार गोलू निवासी गौरा जामो व दूसरे बाइक सवार जमीर खान निवासी कनकूपुर की आमने सामने भिड़ंत हो जाने से दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पर भर्ती कराया गया है इस सम्बंध में थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है तहरीर न मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी




