गो आश्रय स्थलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

गो आश्रय स्थलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर गौशालाओं में हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, शेड, बीमार पशुओं की उचित देखभाल इत्यादि मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्त संबंधित अधिकारियों व नोडल अधिकारियों के साथ बैठक किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित सभी गौशालाओं पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गौ-आश्रय स्थलों पर गोवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में पशु आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा सभी गौशालाओं में गोवंशों हेतु पीने का पानी व छांव की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शासन स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है अतः इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाही करने वाले अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी गौशाला पर कोई समस्या है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर प्रत्येक दशा में समस्या का निवारण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी गौशालाओं के लिए चारागाह हेतु भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए तथा सभी बीडीओ को चारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुआई करने को कहा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी सहित समस्त नोडल अधिकारी/खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अंतर्गत प्रति गोवंश प्रतिदिन रुपए 30 से बढ़कर किया गया रुपए 50

Sun Oct 15 , 2023
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अंतर्गत प्रति गोवंश प्रतिदिन रुपए 30 से बढ़कर किया गया रुपए 50 अमेठी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी सिंह ने बताया कि निराश्रित/ बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना एवं कुपोषित परिवारों को गाय उपलब्ध कराए जाने की योजना के अंतर्गत निराश्रित/बेसहारा गोवंशों के भरण पोषण हेतु अब […]

You May Like

Breaking News