लखनऊ पूर्व विधानसभा के लिए ओपी श्रीवास्तव ने किया नामंकन

लखनऊ पूर्व विधानसभा के लिए ओपी श्रीवास्तव ने किया नामंकन

लखनऊ/ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने लखनऊ पूर्व विधासभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। जय श्री राम और भाजपा के नारों की गूँज के बीच उनका भव्य जुलूस यादगार बन गया। चिलचिलाती धूप में भी भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, उत्साह से नामांकन जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन, योगी हैं तो यकीन है। उन्होंने कहा कि लखनऊ लोकसभा सीट पर इस बार रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीतने जा रहे हैं।
__________________________
टूटेगा रिकॉर्ड, भाजपा को पांच लाख से ज्यादा वोटों से मिलेगी जीत_ओपी श्रीवास्तव
__________________________
भाजपा प्रत्याशी ओपी ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, पूर्वी विधानसभा सीट पर भाजपा पहले से ज्यादा मतों से जीत हासिल करेगी। वहीं उन्होंने देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में पर बात करते हुए कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एनडीए गठबंधन चार सौ से ज्यादा सीटें जितेगा। भाजपा प्रत्याशी ओपी ने कहा कि यह पहला चुनाव है जब देश की जनता ने अपना फैसला पहले ही सुना दिया है।
_____________________________
नामांकन के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व पार्षदगण सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
____________________________
नामांकन के लिए निकले ओपी श्रीवास्तव ने सबसे पहले अपने घर में पूजा अर्चना की। उसके बाद प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। जहां उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी हनुमान जी के दर्शन का लाभ लिया और अपने प्रत्याशी की जीत की कामना की। इसके बाद मंदिर पार्किंग से रोड शो के रूप में उनका काफिला कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हो गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भरी भीड़ उनके साथ थी।
नामांकन के बाद ओपी श्रीवास्तव ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह उनके जोरदार स्वागत का सिलसिला चलता रहा। इंदिरानगर ईश्वरधाम मंदिर के सामने स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय पहुंचने पर ओपी ने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा और चुनाव तैयारियों के बावत जानकारियां ली।
कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान ओपी श्रीवास्तव के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल, लोकसभा चुनाव संयोजक एमएलसी मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पार्षद राघव राम तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(ब्यूरो)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव के बीच "चुनावी प्रक्रिया" पर बेवजह संदेह पैदा करना ठीक नहीं

Sun Apr 28 , 2024
Write-up for Editorial page _____________________ चुनाव के बीच “चुनावी प्रक्रिया” पर बेवजह संदेह पैदा करना ठीक नहीं (शाश्वत तिवारी) इधर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और उधर ये चुनावी मुद्दा बन गया। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया कि चुनाव EVM से ही होंगे, अब बैलट पेपर के ज़माने में […]

You May Like

Breaking News