पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान के लिए पात्र व्यक्ति करें आनलाइन आवेदन

 

अमेठी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया है कि अल्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के ऐसे गरीब व्यक्तियों जिनके पुत्रियों की शादी वित्तीय वर्ष 2023-24 में हो चुकी है अथवा होनी है, उन व्यक्तियों को शादी अनुदान प्राप्त करने हेतु पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट www.shadianudan.upsdc.gov.in पर उसी वित्तीय वर्ष में शादी से 90 दिन पूर्व या 90 दिन बाद सीधे आनलाइन आवेदन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शादी अनुदान हेतु पात्रता की शर्ताे के तहत शासन द्वारा निर्धारित आवेदक की वार्षिक आय रू0 46080 (ग्रामीण क्षेत्र) एवं रू0 56460 (शहरी क्षेत्र) होने के साथ ही तहसील द्वारा निर्गत आनलाइन जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि विवाह हेतु किये गये आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है एवं पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला अथवा विकलांग आवेदक को वरीयता प्रदान की जायेगी तथा एक परिवार से अधिकतम 02 पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PM मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को खड़ा करना चाहती है कांग्रेस, राय ने दिया संकेत

Sun Aug 27 , 2023
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि प्रदेश इकाई पार्टी नेता व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को वाराणसी से अगला लोकसभा चुनाव लड़ाने की इच्छुक है। वह इसके लिए जल्द पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव भेजेंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका जिस भी सीट से चाहें चुनाव […]

You May Like

Breaking News