स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा की जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ। 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा की जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ।

2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और शहरी द्वारा संयुक्त रूप से 2 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है इसकी थीम कचरा मुक्त भारत है। इस स्वच्छता पखवाड़े में विशेषकर ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर जहां लोगों का आवागमन ज्यादा होता है जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक स्मारक, नदियों के किनारे, घाट, नालियां और नाले आदि पर साफ सफाई की गतिविधियां संचालित किया जाना है। इसके लिए उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर साफ सफाई कराई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी डीएन सिंह, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीपीआरओ श्रीकांत यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निशुल्क करा सकेंगे दूध, दालें, मसाले और मिठाई इत्यादि की जाँच

Thu Sep 21 , 2023
निशुल्क करा सकेंगे दूध, दालें, मसाले और मिठाई इत्यादि की जाँच। अमेठी। अभिहित अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल लैब फूड सेफ्टी आन व्हील आई हुई है, जिसका लाभ व्यापारी वर्ग और उपभोक्ता वर्ग दोनों ही निशुल्क उठा रहे हैं। आज तहसील तिलोई […]

You May Like

Breaking News