चयन प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तर पर ट्रायल 11 दिसंबर को डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में

चयन प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तर पर ट्रायल 11 दिसंबर को डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में

अमेठी। जिला कीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु जनपद एवं मंडल स्तर पर चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद स्तर पर ट्रायल 11 दिसंबर को मंडल स्तर पर 12 दिसंबर को अयोध्या में तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में 15 से 21 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त खेल का जनपद स्तर पर ट्रायल 11 दिसंबर 2023 को अपरांह 3:00 बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में आयोजित किया जाएगा, प्रतिभा करने वाले प्रतिभागी अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य रखें।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद में खाद एवं बीज बिक्री प्रतिष्ठानों पर टीम द्वारा की गई सघन छापेमारी 06 खाद बीज बिक्री विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस।

Sat Dec 9 , 2023
जनपद में खाद एवं बीज बिक्री प्रतिष्ठानों पर टीम द्वारा की गई सघन छापेमारी 06 खाद बीज बिक्री विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस। अमेठी। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में रवि फसलों की बुवाई के दृष्टिगत कृषकों को उच्च गुणवत्ता के […]

You May Like

Breaking News