आंगनवाड़ी पोषाहार उत्पादन इकाई का डीएम व सीडीओ ने किया निरीक्षण।

आंगनवाड़ी पोषाहार उत्पादन इकाई का डीएम व सीडीओ ने किया निरीक्षण।

अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने आज विकासखंड गौरीगंज की ग्राम पंचायत सहबाजपुर में जागृति माइक्रो इंटरप्राइजेज द्वारा स्थापित आंगनवाड़ी पोषाहार उत्पादन इकाई का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बताते चलें कि आंगनवाड़ी पोषाहार उत्पादन इकाई को 300 समूहों द्वारा सीआईएफ की धनराशि से 30-30 हजार रुपए अंशदान के रूप में एकत्र कर स्थापित किया गया है इसमें तीन ब्लॉक गौरीगंज, बहादुरपुर तथा संग्रामपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार की आपूर्ति की जाती है इस प्लांट के माध्यम से प्रतिदिन दो से ढाई मीट्रिक टन पोषाहार का उत्पादन किया जाता है जिसमें 6 प्रकार की रेसिपी तैयार की जाती हैं जिसमें 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए आटा बेसन हलवा प्रति लाभार्थी तीन पैकेट दिए जाते हैं, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए आटा बेसन बर्फी व दलिया, मूंग दाल खिचड़ी प्रति लाभार्थी एक-एक पैकेट दिया जाता है, गर्भवती धात्री के लिए आटा बेसन बर्फी, दलिया, मूंग दाल खिचड़ी प्रति लाभार्थी दो-दो पैकेट दिया जाता है, अति कुपोषित बच्चों के लिए ऊर्जा युक्त हलवा प्रति लाभार्थी पांच-पांच पैकेट दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पोषाहार की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को पोषाहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए प्रतिदिन 5 मीट्रिक टन उत्पादन बढ़ाने के साथ ही समय से आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, खंड विकास अधिकारी गौरीगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के लिए बैंक द्वारा व्यवसाय वृद्धि हेतु व्यक्तिगत व समूह ऋण कराया जायेगा उपलब्ध।

Mon Jun 24 , 2024
सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के लिए बैंक द्वारा व्यवसाय वृद्धि हेतु व्यक्तिगत व समूह ऋण कराया जायेगा उपलब्ध। अमेठी। परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि डूडा द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक स्वरोजगार कार्यक्रम के अर्न्तगत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु शासन/सूडा द्वारा नगर […]

You May Like

Breaking News