दीदी स्मृति ईरानी की प्रेरणा से क्षय रोगियों की सेवा में जुटीं डॉ प्रज्ञा बाजपेई ….
अमेठी। सघन क्षय रोग उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10अप्रैल 2025 को पंडित कृष्णा प्रसाद त्रिपाठी स्मारक चिकित्सालय लाला का पुरवा रानीगंज में शहर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ प्रज्ञा बाजपेई द्वारा गोद लिए गए 50 टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित किया गया तथा इस अवसर पर डॉक्टर प्रज्ञा बाजपेई द्वारा बताया गया कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है इसलिए हम सभी को भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक संगठित प्रयास की आवश्यकता है इसी क्रम में डॉक्टर प्रज्ञा वाजपेई ने लोगों को जागरूक करने के लिए यह भी बताया कि अगर किसी व्यक्ति को टीबी से संबंधित कोई भी लक्षण हो रहा हो तो वह अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें और अपनी जांच करा कर समुचित इलाज कराएं
डॉक्टर प्रज्ञा बाजपेई ने कहा कि स्मृति ईरानी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से मेरे द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा का प्रयास लगातार किया जाता रहेगा उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला पूर्व जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव जगदीशपुर के ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश्वर प्रताप सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश यज्ञसैनी जिला पंचायत सदस्य सोनू यज्ञसैनी तरुण त्रिपाठी दिनेश सिंह विषुव मिश्र मुन्ना त्रिवेदी आशीष दीक्षित संजीत कोरी आदि उपस्थित रहे




