राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला वर्ग के लिए 12 अक्टूबर को हैण्डबाल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स
अमेठी। क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय, उ0प्र0 खेल भवन, लखनऊ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के अनुपालन में वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला वर्ग हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुरूष/महिला वर्ग के हैण्डबाल खेल का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 12 अक्टूबर 2023 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 14 अक्टूबर 2023 तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ में 29 अक्टूबर 2023 से 01 नवम्बर 2023 तक महिला वर्ग व क्षेत्रीय खेल कार्यालय, बरेली में 06 नवम्बर 2023 से 09 नवम्बर 2023 तक तक पुरूष वर्ग के प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि हैण्डबाल खेल का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स उल्लेखित तिथि को प्रातः 10 बजे डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित किया जायेगा तथा प्रतिभागी को अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य होगा।




