महिला को बेहोश कर चोरी का आरोप

महिला को बेहोश कर चोरी का आरोप

पुलिस जांच में झूठी पाई गई सूचना

जगदीशपुर : दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना से जहा लोगो मे भय ब्याप्त हो गया वही वही पुलिस की जाच पड़ताल मे चोरी की घटना झूठी निकलने से लोगो ने राहत की सास ली

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के ग्राम माहेमऊ निवासी एकलाख ने यूपी-112 पर सूचना दी कि दिन दहाड़े अज्ञात चोरो ने उसकी पुत्रवधू को बेहोश कर घर से जेवर चोरी कर भाग जाने मे सफल राहे सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराही के घटना स्थल पर पहुँचे घटना की जाच मे पुलिस ने बताया कि भुक्तभोगी एकलाख का पुत्र सलमान, जो सऊदी अरब में कार्यरत है, ने करीब 18 माह पूर्व फरजाना से प्रेम विवाह किया था। फरजाना की अपनी सास शहनाज से अनबन रहती थी। इसी कारण फरजाना ने घर में रखे जेवर को हटाने के लिए चोरी का मनगढ़ंत बहाना बनाया और जेवर अपनी मां समीमा के पास, ग्राम हामी का पुरवा मजरे ईमली, अपने मायके में रख दिए थे जिसे फरजाना के मायके से बरामद कर लिए। जांच में घटना असत्य पाए जाने पर आवेदक को भविष्य में इस प्रकार की गलत सूचना न देने की चेतावनी दी गई।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

🌸 अलमापुर में 15 वर्षों से लगातार हो रहा श्री हरि हर नव दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन 🌸

Mon Sep 29 , 2025
🌸 अलमापुर में 15 वर्षों से लगातार हो रहा श्री हरि हर नव दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन 🌸 अलमापुर। ग्राम अलमापुर में विगत 15 वर्षों से श्री हरि हर नव दुर्गा पूजा का आयोजन निरंतर परंपरा और श्रद्धा के साथ होता आ रहा है। इस वर्ष भी गाँव में […]

You May Like

Breaking News