आधार लिंक करने हेतु विशेष कैंप का आयोजन 29 अगस्त को

Breaking news

अमेठी। जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक किए जाने के संबंध में जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कमजोर वर्ग के 163939 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं जिसमें आइओसीएल के 6310, बीपीसीएल के 6176, तथा एचपीसीएल के 2110 कुल 14596 लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार लिंक करना अवशेष है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुद्धता एवं पारदर्शिता के दृष्टिकोण से यह अत्यंत आवश्यक है कि बीसीटीसी लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराया जाए जिससे कि सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी का लाभ सीधे उपभोक्ताओं के खातों में पारदर्शी तौर पर अंतरित किया जा सके तथा वास्तविक लाभार्थी को ही उक्त सब्सिडी का लाभ प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के बैंक खातों को आधार लिंक करने में बैंक की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया गया है कि जनपद की समस्त बैंक शाखों के प्रबंधकों के माध्यम से उक्त कार्य को एक विशेष अभियान के रूप में संपादित किया जाए साथ ही लाभार्थियों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त काउंटर लगाए जाने के साथ ही बीसी पॉइंट की भी सहायता ली जाए जिससे लाभार्थियों के बैंक खातों में एनपीसीआई के माध्यम से आधार लिंक कराया जाना सुगमता के साथ हो सके। उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त लाभार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक कराए जाने हेतु 29 अगस्त 2023 को बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा तहसील अमेठी में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक कराए जाएंगे। उन्होंने समस्त बीसीटीसी लाभार्थियों से अनुरोध करते हुए कहा कि जिनके आधार बैंक से लिंक नहीं है वह कैंप में अनिवार्य रूप से पहुंचकर अपने बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक करना सकते हैं अन्यथा की स्थिति में उक्त योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, सोमेन बर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में हिस्ट्रीशीटर/जिलाबदर/ वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Mon Aug 28 , 2023
थाना अखण्डनगर थाना अखण्डनगर पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत CN-246/23 धारा 302 IPC व 3(2)v SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्त दिग्विजय यादव उर्फ कल्लू पुत्र राम अनुज यादव उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम बरामदपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर को थाना अखण्डनगर की पुलिस टीम के अथक प्रयास से गिरफ्तार कर […]

You May Like

Breaking News