
सुल्तानपुर।
कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, सुलतानपुर के गृह विज्ञान संकाय द्वारा विभागाध्यक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर सरिता ईराज एवं अन्विता सिंह के नेतृत्व में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा सरिता ईराज नें छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण सम्बृद्धि हेतु समय समय पर भारत सरकार एवं महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता है। पोषण के प्रति जागरूकता हेतु पिछले दो वर्षो से सितंबर माह में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत महीनेभर विभाग की छात्राओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा एवं भारतीय नागरिकों के आहार एवं पोषण की स्थिति, पोषण संबंधी समस्या व निवारण आदि विषयों पर छात्राओं द्वारा पूरे माह कार्यक्रम सम्पन्न किए जाएंगे। इन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जागरूक किया जाएगा । परिसर एवं संकाय स्तर पर पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता तथा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन, मोटे अनाज की रेसिपी प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। अन्विता सिंह नें छात्राओं को बताया कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में मानव अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर औंधे मुंह दौड़ रहा है। पोषण केन्द्रित ऐसे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण के प्रति हमारे देश के युवाओं जागृत करना है। इस समारोह में संकाय से आकांशा सिंह एवं तहसीन बानो के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित 45 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315



