पत्रकार बोले—साक्ष्य सौंपे, अब कार्रवाई प्रशासन का दायित्व

पत्रकार बोले—साक्ष्य सौंपे, अब कार्रवाई प्रशासन का दायित्व

जगदीशपुर (अमेठी)। उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मान्यता प्राप्त पत्रकार गंगेश पाठक ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी द्वारा छवि धूमिल किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना जगदीशपुर समेत सभी सक्षम अधिकारियों से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सामने अब “जिम्मेदारी की परीक्षा” है।

श्री पाठक ने बताया कि “ग्राम पंचायत मंगौली” और “दूध का दूध पानी का पानी” नामक फेसबुक आईडी/पेज से उनके नाम से आपत्तिजनक, भ्रामक और मानहानिकारी टिप्पणियां साझा की जा रही हैं। 22 अगस्त को उन्हें ऐसे पोस्ट की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने लगातार तीन अलग-अलग शिकायतें—थाना जगदीशपुर, ईमेल, जनसुनवाई पोर्टल, जिला प्रशासन, साइबर सेल और मानवाधिकार आयोग तक—डिजिटल प्रमाण, स्क्रीनशॉट, सभी साक्ष्य के साथ भेजीं।

पत्रकार ने कहा कि सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों व ग्राम सभाओं से जुड़ी कई भ्रामक पोस्टें भी इन फर्जी आईडी से साझा की जा रही हैं। कई बार अखबार की कटिंग या पुरानी खबरों को भी संदर्भ से हटाकर, गलत इरादे से प्रसारित किया गया—जिससे पत्रकारिता की छवि और क्षेत्रीय सामाजिक समरसता को नुकसान पहुँचे।

उन्होंने बताया कि डीएम, एसपी, सीओ मुसाफिरखाना, थाना अध्यक्ष जगदीशपुर और साइबर सेल इंस्पेक्टर—सभी को ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत, आवेदन और सारे प्रमाण भेजे गए हैं। यहां तक कि एडमिन & मीडिया अमेठी ग्रुप में भी बार-बार आवेदन व अखबार कटिंग साझा की गईं, लेकिन अब तक किसी भी स्तर से एफआईआर दर्ज न होना गंभीर सवाल है।

श्री पाठक ने कहा, “मैंने बतौर पत्रकार और नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाई—सारे साक्ष्य सौंप दिए। अब यह पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी है कि शासनादेश और डीजीपी/मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। क्या थाना अध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अपनी जिम्मेदारी निभा पाएंगे या फिर यह सवाल अधूरा ही रहेगा?”

श्री पाठक ने यह भी कहा कि— “समाज में बिना रोक-टोक फर्जी आईडी बनाकर नाम छुपाकर भ्रामक या झूठी बातें फैलाना ठीक वैसा ही है जैसे कोई ‘डिजिटल वायरस’ हमारे सामाजिक ताने-बाने और जनविश्वास को कमजोर करता है। यह प्रवृत्ति केवल किसी व्यक्ति की छवि के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज और लोकतांत्रिक संवाद के लिए खतरा है। यदि शासन-प्रशासन ने समय रहते सख्ती नहीं दिखाई, तो ऐसे गैंग पैसे लेकर किसी की भी छवि बिगाड़ सकते हैं और सामाजिक सौहार्द को गहरी क्षति पहुँचा सकते हैं। इसलिए इस पर कड़ी निगरानी और कठोर कार्रवाई आवश्यक है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फर्जी आईडी उनकी नहीं है और भविष्य में भी अगर इससे कोई भी पोस्ट, टिप्पणी या भ्रामक/आपत्तिजनक लेखन सामने आता है तो उसके लिए वे जिम्मेदार नहीं होंगे।

पत्रकार की मांग है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष डिजिटल-फोरेंसिक जांच कराई जाए, दोषियों की शिनाख्त कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई हो और आगे से ऐसे मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस/प्रशासन का पक्ष: समाचार लिखे जाने तक थाना अध्यक्ष जगदीशपुर और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना को व्हाट्सएप/मेल के माध्यम से प्रतिक्रिया हेतु संदेश भेजा गया था, पर समाचार प्रेषण तक कोई अधिकारिक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। प्रतिक्रिया मिलने पर उसे समाचार में शामिल किया जाएगा।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेठी: आठ दिन बाद भी चोरी की एफआईआर में कार्रवाई ठप, ग्रामीणों में रोष

Tue Aug 26 , 2025
अमेठी: आठ दिन बाद भी चोरी की एफआईआर में कार्रवाई ठप, ग्रामीणों में रोष अमेठी। थाना जामो क्षेत्र के ग्राम दुलापुर में आठ दिन पहले हुई चोरी की घटना में पुलिस की कार्रवाई ठप पड़ी है। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। […]

You May Like

Breaking News