अमेठी के गीतकार साहिल सुल्तानपुरी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज

अमेठी के गीतकार साहिल सुल्तानपुरी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज

जगदीशपुर (अमेठी)। अमेठी जनपद के जगदीशपुर क्षेत्र के निवासी प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार साहिल सुल्तानपुरी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। हिंदी सिनेमा में अपने असाधारण योगदान के लिए उनका नाम “वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स” (लंदन) में दर्ज किया गया है। यह सम्मान उन्हें “Lyricist at Indian Hindi Cinema” के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया है।

संगीत जगत में अपनी गहरी समझ और संवेदनशील लेखन शैली के लिए प्रसिद्ध साहिल सुल्तानपुरी ने अब तक बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कमांडो 3 का लोकप्रिय गीत “अंखियाँ मिलावांगा” दर्शकों के बीच बेहद सराहा गया, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई।

इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों और कला जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि साहिल सुल्तानपुरी की यह सफलता न केवल अमेठी बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है, साहिल सुल्तानपुरी ने अपनी इस उपलब्धि को अपने जिले और देश के युवाओं को समर्पित करते हुए कहा कि “अगर जुनून और लगन सच्ची हो तो छोटे शहर से निकला इंसान भी बड़ी पहचान बना सकता है।”

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मार पीट मे दो घायल -रिफर

Thu Oct 30 , 2025
मार पीट मे दो घायल -रिफर जगदीशपुर अमेठी पुरानी रंजिश को लेकर आपसी कहासुनी मारपीट मे बदल जाने से एक पक्ष से दो लोग घायल हो गये घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन जारी की है कोतवाली क्षेत्र के उत्तर […]

You May Like

Breaking News