तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
जगदीशपुर–कमरौली थाना क्षेत्र के आर्या पेट्रोल पंप के पास 17 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल राकेश मौर्या की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुर्घटना में पहले ही एक युवक की मृत्यु हो चुकी थी
बीते सत्रह मार्च को एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक सवार रविंद्र मौर्या पूरे कालिका उपाध्या हारीमऊ, राकेश मौर्या मंगौली व संदीप कुमार गड़ारियाडीह गंभीर रूप से घायल हो गए थे घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पर भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरो ने
रविंद्र मौर्या व राकेश मौर्य को ट्रामा सेंटर रिफर किया था जिसमे रविन्द्र मौर्य की मौत हो गई थी जबकि राकेश मौर्य का इलाज लखनऊ में चल रहा था जो बीती रात राकेश मौर्या की भी मौत हो गई राकेश मौर्या जामो रोड कस्बा में मोबाइल की दुकान चलाकर परिवार पालते थे घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया
थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि मृतक रविंद्र मौर्या के भाई रवी कुमार की तहरीर पर कार चालक तुषार त्रिवेदी के खिलाफ मामला दर्ज वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है




