दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या प्रकरण में पति गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या प्रकरण में पति गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

संवाददाता राकेश कुमारमश्रा

लखनऊ। थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, जौनपुर जनपद के महुआरी निवासी सूरज लाल यादव ने 11 जून 2026 को थाना सुशांत गोल्फ सिटी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री प्रियंका यादव को उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर प्रियंका ने आत्महत्या कर ली।

पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मुकदमा संख्या 369/2026 दर्ज करते हुए पति अजय कुमार यादव, ससुर अमरजीत यादव तथा सास शीला देवी के विरुद्ध धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 12 जून को अहिमामऊ चौराहे के पास से मुख्य आरोपी अजय कुमार यादव (30) निवासी ग्राम पाली, पोस्ट गोठांव, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2021 में उसका विवाह प्रियंका यादव से हुआ था तथा दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी के अनुसार, 10 जून 2026 को उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद वह गिरफ्तारी के डर से फरार होने की कोशिश कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। वहीं पुलिस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

संवाददाता : राकेश कुमार मिश्रा
लखनऊ

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 साइबर ठग गिरफ्तार

Fri Jun 12 , 2026
लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 साइबर ठग गिरफ्तार रिपोर्टर राकेश कुमारमिश्रा लखनऊ। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लखनऊ पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम […]

You May Like