पोषण भी पढाई भी योजना के अंतर्गत विकासखंड बहादुरपुर की आँगनवाडी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन।

पोषण भी पढाई भी योजना के अंतर्गत विकासखंड बहादुरपुर की आँगनवाडी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन।

अमेठी। पोषण भी पढाई के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं खंड विकास अधिकारी विजयंत सिंह के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि कार्यकत्री के कार्यो का उद्देश्य महान है वो एक स्वस्थ सुपोषित और शिक्षित नागरिक का निर्माण करके देश को समर्पित करती हैं। खंड विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकत्री बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाएं। बचपन मे सीखी हुई बातें आजीवन याद रहती है। प्रशिक्षकों द्वारा शालापूर्ण शिक्षा को आँगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से और मजबूत करने के उद्देश्य से पहले दिन पोषण, दूसरे दिन पढ़ाई और तीसरे दिन पोषण और पढ़ाई पर जानकारी दी गई। सीडीपीओ बहादुरपुर संतोष गुप्ता ने आईसीडीएस विभाग द्वारा दी जाने वाली छः सेवाओ के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्य सेविका किरन सिंह, शिवकांती देवी स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर के रूप में राकेट लर्निंग संस्था से सुरेश गुप्ता, सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीच सड़क अधिवक्ता को पीटने वाले दरोगा पर हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज निलंबित

Wed Feb 5 , 2025
रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज़ यूपी प्रायगराज- हिंदू हॉस्टल चौराहे के पास मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी की फ्लीट निकालने के दौरान रास्ता बंद कर दिया गया अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो बीच सड़क दरोगा अतुल कुमार सिंह ने लात घुसो से उन्हें पीट दिया अधिवक्ताओं […]

You May Like

Breaking News