बाराबंकी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सदर तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस

रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज़ यूपी 

बाराबंकी, 20 जनवरी। जनता की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सदर तहसील के लोकसभागार में किया गया। जिलाधिकारी ने समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि है। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद सम्बंधित जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित समस्त जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनपद के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। संबंधित विभाग के अधिकारी सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं , जिससे कि आम आदमी भी योजना से सीधे जुड़ सके और लाभान्वित हो सकें। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 64 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 02 शिकायतों का जिलाधिकारी के माध्यम से मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से सम्बन्धित 42 प्रार्थना पत्र , पुलिस विभाग से सम्बन्धित 05 प्रार्थना पत्र , विद्युत विभाग से 03 प्रार्थना पत्र तथा अन्य विभागों से 14 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी ने कहा जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है संबंधित विभाग के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन-शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में समय व गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री आर जगत साईं , सीओ सिटी श्री सुमित त्रिपाठी, डीडीओ भूषण कुमार, परियोजना निदेशक मनीष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश त्रिपाठी, तहसीलदार श्री शरद कुमार, आदि सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

0Shares

Vinayak Giri

सह-संपादक विनायक गिरि लखनऊ मोo-7905072800

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत_ मालदीव ने मजबूत द्विपक्षीय सहयोग देगा दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ

Tue Jan 21 , 2025
भारत_ मालदीव ने मजबूत द्विपक्षीय सहयोग देगा दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ माले। मालदीव में भारत के नवनियुक्त उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम ने सोमवार को यहां विदेश मंत्रालय मुख्यालय में मालदीव के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्ला खलील से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच […]

You May Like

Breaking News