
सुल्तानपुर – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया और युवाओं ने शपथ ली की आने वाले समय में पूरे जनपद में युवा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और उन्हें बढ़ती बेरोजगारी से अवगत कराया जाएगा इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी बढ़ी है और मोदी जी धर्म के नाम पर युवाओं को बरगला रहे हैं लेकिन अब नौजवान जागरूक हो चुका है उसे पता चल गया है कि जीवन जीने के लिए पेट में रोटी और जेब में पैसे होने आवश्यक हैं, उपाध्यक्ष मोहित तिवारी और आवेश अहमद ने कहा कि आज युवा डिग्री लेकर घूम रहा है लेकिन नौकरी नहीं है जो नौकरियां हैं भी उनका भी निजीकरण कर दिया जा रहा है महासचिव शहबाज खान और अंबरीश पाठक जिगर ने कहा कि सरकार युवाओं को सेना में भी सिर्फ चार साल की नौकरी देने लगी है जिससे युवाओं में निराशा है जिस अपेक्षा से लोगों ने नरेंद्र मोदी जी को वोट दिया था मोदी जी उस भरोसे पर खरा नहीं उतर पाए हैं युवाओं को जागरूक करने के लिए टोलियां बनाकर अब गांव गांव जाकर युवाओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा इस अवसर पर राहुल तिवारी, संतोष पाठक, संतोष तिवारी ऋषभ पाठक अशोक वर्मा धनंजय शुक्ल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।




