वार्षिक निरीक्षण एवं अनुरक्षण कार्यो के तहत 07 व 08 अक्टूबर को शारदा सहायक पोषक नहरों में जलापूर्ति रहेगी बन्द
अमेठी। शारदा सहायक खण्ड-41 के अधिशाषी अभियन्ता (नोडल) धर्मेन्द्र वर्मा ने जनपद के जनसामान्य एवं सम्मानित किसानों को अवगत कराया है कि चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज बहराइच, लिंक चैनल, चौधरी चरण सिंह शारदा बैराज, शारदा नगर जनपद लखीमपुर खीरी, शारदा सहायक पोषक नहर एवं पोषक नहर से विभिन्न जनपदों में निकलने वाली मुख्य नहर, राजबाहा आदि के वार्षिक निरीक्षण एवं अनुरक्षण कार्यो हेतु कृषि निदेशक, कृषि भवन उ0प्र0 लखनऊ के अनुमोदनोपरान्त रबी 1431 फसली वर्ष 2023-24 में शारदा सहायक पोषक नहर शीर्ष से 07 अक्टूबर 2023 से 08 अक्टूबर 2023 की मध्य रात्रि से बन्द की जायेगी एवं 05 नवम्बर 2023 को पुनः चलायी जायेगी। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि इस बन्दी के फलस्वरूप उक्त अवधि में पोषक नहर से निकलने वाली नहर प्रणालियों से जनपद अमेठी की शारदा सहायक प्रणाली से सम्बन्धित सिंचाई करने वाली नहरों में जलापूर्ति पूर्णतया बन्द रहेगी।




