शिवशंकर दूबे अध्यक्ष,रमन सिंह निर्विरोध मंत्री निर्वाचित विकास भवन प्रेरणा सभागार में संपन्न हुआ राजकीय वाहन चालक महासंघ का चुनाव

 

सुलतानपुर। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन के प्रेरणा सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव शंकर दूबे व मंत्री रमन सिंह समेत अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नव नियुक्त पदाधिकारियों का साथियों नें फूल मालाओं से स्वागत किया। रविवार को संघ के क्षेत्रीय मंत्री अयोध्या मण्डल दिनेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता व मंत्री मो.वसीम सहायक निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में द्विवार्षिक चुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें शिवशंकर दूबे अध्यक्ष, हनुमंत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,लाल साहब पाण्डेय उपाध्यक्ष, रमन कुमार सिंह मंत्री, देवशरण तिवारी उपमंत्री, मो.अख्तर संगठन मंत्री,जगराम संयुक्त मंत्री, विजय कुमार शुक्ला प्रचार मंत्री, भुलेश्वर यादव कोषाध्यक्ष,रामराज आडीटर व राम बहादुर यादव को निर्विरोध संरक्षक चुना गया। इसी तरह दिनेश कुमार राणा,जहीर खान,संतराम पाण्डेय, फतेह बहादुर सिंह, श्रीकांत मिश्र, लालजी तिवारी व प्रभाकर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को साथियों नें फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। फोटो कैप्शन: नव निर्वाचित पदाधिकारी

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच दिन बीत गए पत्रकार पर हमले को, नही कर पाई धम्मौर पुलिस गिरफ्तारी, मुकदमा वापस कराने के लिए आरोपी खुलेआम घूम कर दे रहा धमकी तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के नौकरशाही व्यवस्था को चुनौती दे रहा आरोपी, सही को गलत साबित करने का बुना जा रहा तानाबाना

Sun Sep 10 , 2023
  सुलतानपुर। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा है कि वह अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। अपराध पर कार्रवाई को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि अपराधियों को सजा दिलाने की प्राथमिकता रखते हुए अधिकारी अनुसंधान व अभियोजन की […]

You May Like

Breaking News