गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गुलजार रही जोगी वीर बाबा की कुटिया

रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज यूपी 

रामनगर बाराबंकी प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सिद्ध संत रहें जोगी बीर बाबा के स्थान पर क्षेत्र वासियों के संयोजन में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के हजारों पुरुष एंव महिलाओं ने बच्चों के साथ पहुंचकर पूज्य स्थल पर प्रसाद ग्रहण किया।मालूम हो कि लोधेश्वर महादेवा के निकट कुम्हरवा गांव में जोगी बीर बाबा का प्रशिद्व स्थान है।जागरुक जनों के मुताबिक आज से करीब सौ वर्ष पूर्व लोधेश्वर महादेवा के अभरन सरोवर पर पहाड़ी बाबा की कुटिया और ग्राम पंचायत कुम्हरवा के पास स्थित जोगी बीर बाबा की कुटिया है।समूचे क्षेत्र में दोनों संत बहुत ही सिद्ध संत माने जाते थे।दोनों लोगों में गहरी मित्रता थी।पहाड़ी बाबा और जोगी बीर बाबा के तमाम कथानक आज भी बड़े आदर सम्मान से एक दूसरे के मध्य बयां होते रहते हैं।जिसमें पहाड़ी बाबा को बताया जाता है कि वह जो कहते थे वह सत्य हो जाता था।पहाड़ी बाबा का स्थान तो स्वय भूत भावन भोलेनाथ के दरबार में था जहां आज भी लोग माथा टेकने को आतुर भाव से पहुचते रहते हैं।लेकिन जोगी बीर बाबा भी उनके समकक्ष माने जाते थे।उनके बाद उनके शिष्य त्यागी बाबा की भी बड़ी मान्यता थी वर्तमान समय में पचासों वर्ष से यहां जमे रमे सेवादास बाबा सिद्ध स्थल पर अलख जगाये हुये है।आज भी जोगी बीर बाबा की कुटिया स्वंय में एक जीती जागती मिशाल है।क्षेत्र के तमाम गांवों से लोग प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर पर दर्शन पूजन के लिये दौड़े चले आया करते हैं।गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह श्री मद् भागवत की कथा का सुन्दर वर्णन गुड़िया शास्त्री कानपुर के द्वारा चल रहा था।प्रतिदिन भक्त गण कथा सुनने के लिये बड़े ही मनोयोग से आते रहे हैं।रविवार को विशाल भण्डारे के साथ परम्परागत कार्यक्रम सम्पन्न हुये।इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश पांडे ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधान राम किशोर सिंह राजू रामपाल सिंह राजकुमार सिंह सीतापुर चंदन सिंह अन्नत राम यादव राम निवास अवस्थी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह गिरजा शंकर अवस्थी सहित बड़ी संख्या में भक्तजनो का सुबह से लेकर देर शाम आवागमन बना रहा।

0Shares

Vinayak Giri

सह-संपादक विनायक गिरि लखनऊ मोo-7905072800

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑफेंसिव डिफेंस के साथ एक बार फिर मोदी पूरी ताकत से एक्शन में

Mon Jun 17 , 2024
ऑफेंसिव डिफेंस के साथ एक बार फिर मोदी पूरी ताकत से एक्शन में (शाश्वत तिवारी) लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद यह स्पष्ट हुआ कि भाजपा को केवल 240 सीटें मिलेंगी। उस समय नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जे पी नड्डा ने विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया, […]

You May Like

Breaking News