विकासखंड शुकुल बाजार में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

विकासखंड शुकुल बाजार में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अमेठी।  पर्यटन सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव योजना के अंतर्गत जनपद में मेरी माटी, मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आज मुसाफिरखाना तहसील अंतर्गत विकासखंड शुकुल बाजार के समस्त ग्राम पंचायत में संरक्षित अमृत कलश को विकासखंड बाजार शुकुल में संग्रहण स्थल पर संरक्षित किया गया। अमृत कलश संग्रहण स्थल पर कार्यक्रम के दौरान विकासखंड शुकुल बाजार में मा0 विधायक सुरेश पासी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी बाजार शुकुल, प्रधानगण व अन्य सम्मानित जन सहित विकासखंड बाजार शुकुल के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे, जिसमें वीर शहीदों के परिवारजनों का सम्मान एवं पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर 2023 को तिलोई तहसील अंतर्गत विकासखंड तिलोई के समस्त ग्राम पंचायत में संरक्षित अमृत कलश को विकासखंड तिलोई पर अमृत कलश संग्रहण स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उन्होंने विकासखंड तिलोई, अमेठी अंतर्गत समस्त सम्मानित जन से अपील की है कि कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करें।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला वर्ग के लिए 12 अक्टूबर को हैण्डबाल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स

Tue Oct 10 , 2023
राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला वर्ग के लिए 12 अक्टूबर को हैण्डबाल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स अमेठी।  क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय, उ0प्र0 खेल भवन, लखनऊ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के अनुपालन में वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी […]

You May Like

Breaking News