जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में सुनी जा रही है जन समस्याएं


सुलतानपुर 13 सितम्बर/जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र व उपजिलाधिकारी संजीव कुमार द्वारा सहित जनता दर्शन में आए हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।

 

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बी एड की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 सितंबर को होगी

Wed Sep 13 , 2023
बी एड की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 सितंबर को होगी सुल्तानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज में बी एड प्रथम वर्ष सत्र 2022- 23 में अध्ययनरत सभी प्रशिक्षणार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 सितंबर को बी एड विभाग में सुबह 9 बजे से होगी । विभागाध्यक्ष डॉ भारती सिंह ने वताया कि […]

You May Like

Breaking News