दिल्ली बम ब्लास्ट के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च,मृतकों को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली बम ब्लास्ट के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च,मृतकों को दी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा बोले,सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक,दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

सुल्तानपुर। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना को लेकर गुरुवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कैंडल लेकर लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा होते हुए राजीव गांधी पार्क पहुंचे।राजीव गांधी पार्क में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि दिल्ली के लाल किला जैसे संवेदनशील स्थान पर धमाका होना सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी नाकामी है।उन्होंने केंद्र सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है,जिससे देश का हर नागरिक आहत है। उन्होंने भी सरकार से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार मिश्र ‘मुन्नू’, हौशिला प्रसाद भीम, ओम प्रकाश दुबे, आरबी पांडे, आवेश अहमद, सुरेश चंद्र मिश्र, सरदार रणजीत सिंह सलूजा, राजीव सिंह, अतहर नवाब, हाजी फिरोज, मोहम्मद अतीक, गुड्डू जायसवाल, मोहित तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज के वार्षिक खेल दिवस में प्रतिभा का धमाकेदार प्रदर्शन, मंत्री नरेन्द्र कुमार कश्यप हुए मंत्रमुग्ध

Sat Nov 29 , 2025
क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज के वार्षिक खेल दिवस में प्रतिभा का धमाकेदार प्रदर्शन, मंत्री नरेन्द्र कुमार कश्यप हुए मंत्रमुग्ध संवाददाता – गंगेश पाठक  अमेठी। जगदीशपुर स्थित क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित भव्य वार्षिक खेल दिवस में विद्यार्थियों ने अनुशासन, ऊर्जा और उत्कृष्ट प्रतिभा का अद्भुत […]

You May Like

Breaking News