गौशालाओ मे योगी का फरमान बेअसर
बढती गर्मी व चारे भूंसे के अभाव से दम तोड रहे मवेशी
जगदीशपुर अमेठी। गौशालाओ की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार पैसा पानी की तरह बहाकर उच्च अधिकारीगणों को जहां कडे फरमान जारी करती रहती है तो वहीं जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते पशुओ को भर पेट चारा भूसा ना मिलने एवम पड रही भयंकर गर्मी मे समुचित व्यवस्था ना किए जाने के चलते मवेशी दम तोडते रहते हैं जिम्मेदार अधिकारीगण सबकुछ जानते हुए अंजान बने हुए हैं ।
विकास खंड के ग्राम पंचायत रस्तामऊ स्थित गौशाला की हालत बद से बदतर होती जा रही है जिम्मेदारो की लापरवाही के चलते गौशालाओ मे अव्यवस्था का अंबार लगा हुआ है जहां पशुओ को समुचित मात्रा मे चारा भूसा ना मिलने से उनकी हालत खराब होती जा रही है तो वहीं भयंकर गर्मी व तपन मे टिनशेड के ऊपर पैरा पुआल ना डालने से मवेशी दुबले पतले होकर दम तोडते रहते हैं स्थानीय लोगो की माने तो गौशाला मे पशुओ की संख्या कम तो कागजो मे अधिक दिखाकर सरकार के मंसूबो पर पानी फेरा जा रहा है गौरतलब हो कि यदि गौशालाओ की हालत इसी तरह बनी रही तथा उच्च अधिकारीगणो ने ध्यान ना दिया तो सरकार की मंशा फ्लाप होकर छवि धूमिल होती रहेगी।इस संबंध जब खंड विकास अधिकारी से दूरभाष द्वारा बात करने की कोशिश की गई तो पूर्व की भांति फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।




