श्री लोधेश्वर सेवा संस्था का मुख्य उद्देश्य, गरीबों पीड़ितों असहाय लोगों की मदद करना है: अनमोल मिश्रा

रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज रामनगर

बाराबंकी।श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के संस्थापक अनमोल मिश्रा की अगुवाई में आज देवली स्थित फार्म हाउस पर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।जिसमें सभी की सर्वसम्मति से श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के पदाधिकारीयों का चुनाव कर उनके दायित्वों के निर्वहन के प्रति जागरूक किया गया।श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के प्रबंधक गौरीकांत दीक्षित ने श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के तमाम सदस्यों को संगठन के बारे में जागरूक किया और संस्था के प्रति ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।आगे बोलते हुवे बताया संस्था का मतलब सेवा है। लोधेश्वर महादेव की कृपा से संस्था का रजिस्ट्रेशन भी हो गया है और आज इसका गठन भी हो गया। सभी लोग बिना किसी भेदभाव के संस्था के नियमों के तहत सेवा भाव से संस्था के पद पर रहते हुवे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी निष्ठा लगन के साथ करें। बता दें आज श्री लोधेश्वर सोम सेवा संस्था के संस्थापक अनमोल मिश्रा के द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए बुढ़वल निवासी कृष्णा श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। वही उपाध्यक्ष पद पर दीपक व कृष्ण प्रताप सिंह को चुना गया। सचिव पद पर शुभम कांत अवस्थी वा कोषाध्यक्ष पद पर प्रबंधक गौरीकांत दीक्षित व अमित तिवारी चुने गए। संगठन महामंत्री विपिन कुमार निगम चुने गए। प्रमुख प्रचार मंत्री,रोशन त्रिपाठी, प्रमुख मंत्री दुर्गेश मिश्रा, मंत्री रचित अवस्थी ,सह मंत्री राज मिश्रा, रविंदु शुक्ला, लेखा परीक्षक नवनीत शुक्ला, व्यवस्था प्रमुख रचित अवस्थी,उमेश को चुना गया।और महिला अध्यक्ष रुचि रावत को संस्था के पदभार की जिम्मेदारी सौपने के पश्चात संस्था के संस्थापक अनमोल मिश्रा प्रबंधक गौरीकांत दीक्षित के द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए पदों की गरिमा बनाए रखने के लिए कहा गया।श्री लोधेश्वर सोम सेवा के संस्थापक अनमोल मिश्रा ने मीडिया से बताया हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य लोधेश्वर महादेवा में आए हुए दूर दराज से शिव भक्तों की सेवा करना है।जो लोग असहाय है जो गरीब हैं उनकी सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है।लोधेश्वर महादेवा में दूरदराज से आने वालों लोगो की खाने-पीने की व्यवस्था करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।जो भी समस्याएं महादेवा में हैं उनको संगठन के माध्यम से आवाज उठाकर दूर करना ही हमारा कर्तव्य है। आगे उन्होंने एक जानकारी देते हुए बताया की वृद्ध लोगों के लिए हमारे संस्था के द्वारा एक वृद्धा आश्रम का निर्माण भी कराया जाएगा।

0Shares

Vinayak Giri

सह-संपादक विनायक गिरि लखनऊ मोo-7905072800

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

.......बता ये हुनर तूने सीखा कहां से

Tue Dec 26 , 2023
फोटो: गीतकार एस.एच.बिहारी …….बता ये हुनर तूने सीखा कहां से कल रात एक बार फिर पुरानी फिल्म ‘शर्त’ के अपने एक प्रिय गीत ‘न ये चांद होगा, न तारे रहेंगे’ सुनते हुए पिछली सदी के संगीतमय के एक गीतकार शमशुल हुदा बिहारी की याद आई। 50,60 और 70 के दशक […]

You May Like

Breaking News