नेपाल में भारत की वित्तीय सहायता से बने अस्पताल के वार्ड भवन का उद्घाटन

नेपाल में भारत की वित्तीय सहायता से बने अस्पताल के वार्ड भवन का उद्घाटन

काठमांडू। नेपाल के कावरेपालनचौक क्षेत्र में धुलीखेल नगर पालिका में भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित धुलीखेल अस्पताल के वार्ड भवन का बुधवार को उद्घाटन किया गया। इस परियोजना का उद्घाटन काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव अविनाश कुमार सिंह ने किया।
नेपाल में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा धुलीखेल नगरपालिका, कावरेपालनचौक में धुलीखेल अस्पताल के वार्ड भवन का उद्घाटन आज प्रथम सचिव श्री अविनाश कुमार सिंह द्वारा किया गया।
पोस्ट में आगे कहा गया यह उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) ‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ के तहत भारत सरकार की वित्तीय सहायता से निर्मित है।
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि इस परियोजना में 42.60 मिलियन नेपाली रुपये (एनपीआर) की कुल लागत आई है। भारत सरकार के अनुदान का उपयोग इस अस्पताल के लिए अन्य सुविधाओं के साथ वार्ड भवन के निर्माण के लिए किया गया है। बयान में कहा गया है कि यह परियोजना भारत और नेपाल के बीच मजबूत विकास साझेदारी का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
इस अवसर पर मौजूद धुलीखेल नगर पालिका के मेयर, अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों व अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में नेपाल के लोगों के उत्थान में भारत सरकार के निरंतर विकासात्मक समर्थन की सराहना की। वार्ड भवन की स्थापना से नेपाल में लोगों को स्वास्थ्य सेवा के लिए गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा और बेहतर वातावरण प्रदान करने में मदद मिलेगी। 2003 से, भारत सरकार ने नेपाल में विभिन्न क्षेत्रों में 551 से अधिक एचआईसीडीपी शुरू की हैं, जिनमें से 490 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में पड़ोसी देश का लगातार सहयोग कर रहा है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत ने सहायता के तौर पर क्यूबा को सौंपी 90 टन एपीआई

Fri Aug 9 , 2024
भारत ने सहायता के तौर पर क्यूबा को सौंपी 90 टन एपीआई नई दिल्ली। भारत ने क्यूबा को एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट (एपीआई) की एक बड़ी खेप सहायता के तौर पर भेजी है, जो कि क्यूबा की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक होगी। भारत का यह कदम एक बार […]

You May Like

Breaking News