श्री अयोध्यावासी कौशल वैश्य समाज महासम्मेलन विवाह समारोह का शुभारंभ कलश यात्रा से
जगदीशपुर अमेठी
श्री अयोध्यावासी कौशल वैश्य समाज महासम्मेलन के अंतर्गत भव्य विवाह समारोह की शुरुआत आज कलश यात्रा के साथ हुई। इस पवित्र यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल हुए। नगर की प्रमुख सड़कों से गुजरी इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेकर माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
इस संबंध मे अध्यक्ष शिव कुमार कौशल ने बताया कि 24 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को मायन, हल्दी एवं मेंहदी का आयोजन किया जाएगा 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को लगभग 40 जोड़ों का विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम और वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न किया जाएगा। वहीं, 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) को नवविवाहित जोड़ों की विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा
महासम्मेलन में लाखों श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भारी भीड़ को देखते हुए अमेठी प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पूरे आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।
श्री अयोध्यावासी कौशल वैश्य समाज द्वारा आयोजित यह विशाल सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक एकता, संस्कार और वैश्य समाज की परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।इस अवसर समिति समस्त पदाधिकारी व सैकडो लोग मौजूद रहे




