मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना। नेहरू युवा केन्द्र तथा युवक मंगल दल के 27 युवा स्वयं सेवक अमृत कलश के साथ बस द्वारा लखनऊ के लिये प्रस्थान।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

नेहरू युवा केन्द्र तथा युवक मंगल दल के 27 युवा स्वयं सेवक अमृत कलश के साथ बस द्वारा लखनऊ के लिये प्रस्थान।

अमेठी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का जिले में भव्य आयोजन हुआ। आज कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने हरी झण्डी दिखाकर अमृत कलश यात्रा को लखनऊ के लिये रवाना किया। अमृत कलश यात्रा में नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल के 27 युवा स्वयं सेवकों ने अमृत कलश लेकर जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ के नेतृत्व में बस द्वारा प्रस्थान किया। अमृत कलश यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये उप निदेशक नेहरू युवा केन्द्र आराधना राज ने बताया कि जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिले में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का ग्राम पंचायतों, विकास खण्डों, नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषद तथा जिला मुख्यालय में प्रशासन एवं विकास विभाग के सहयोग से सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। जिले के माननीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग मिला। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रवीणा शुक्ला, जिला पर्यटन एवं सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूचना विभाग द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी के आज अंतिम दिन भारी संख्या में जन सामान्य ने किया अवलोकन।

Fri Oct 27 , 2023
सूचना विभाग द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी के आज अंतिम दिन भारी संख्या में जन सामान्य ने किया अवलोकन। अमेठी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज के परिसर में सूचना विभाग द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी के आज अंतिम दिन भारी संख्या में जन सामान्य ने अवलोकन किया। इस दौरान सूचना विभाग द्वारा […]

You May Like

Breaking News