अस्थि विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
जगदीशपुर – सोमवार सुबह डलमऊ गंगा घाट पर अस्थि विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के चार लोग गंगा नदी में डूब गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई है जबकि एक युवक का इलाज जारी है घटना की जानकारी होने पर पहुची पुलिस ने मृतक शवो का पोस्टमार्टम कराया है
जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर के अयोध्या मार्ग स्थित मौर्या मार्केट निवासी रामकिशोर की आकस्मिक मृत्यु 22 मई को हो गई थी। इसके बाद सोमवार सुबह करीब आठ बजे परिवारीजन अस्थि विसर्जन के लिए डलमऊ गंगाघाट गए थे अस्थि विसर्जन के बाद परिवार के लोग नाव से नदी के दूसरे किनारे स्नान के लिए गए, तभी नहाते समय किशोर सहित चार युवक डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तब तक चारों गहरे पानी में डूब गए सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी को बाहर निकालकर सीएचसी पर भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बालचंद्र कौशल पुत्र पारसनाथ कौशल, आर्यन पुत्र बालचंद्र कौशल, और चन्द्रकुमार कौशल पुत्र स्व. रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया व विधि चन्द्र कौशल का इलाज चल रहा है
परिवारीजनों में मचा कोहराम– घटना की सूचना पर परिवारीजनों में जहां कोहराम मच गया वही मुख्यमंत्री ने घटना को संज्ञान में लेते हुए मृतक परिजनों के प्रति संवेदना ब्यक्त करते हुए जल्द सहायता मुहैया कराने व इलाज में कोई दिक्कत न हो कि की बात कही
उपजिलाधिकारी ने रिपोर्ट सौंपी–
एस डी एम मुसाफिर खाना ने मृतको की रिपोर्ट शासन को भेजकर जल्द सहायता मुहैया करा दी जाएगी
—




