

सूचना विभाग द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी का आज दूसरे दिन मा राज्यमंत्री सहित जन सामान्य ने किया अवलोकन।
अमेठी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज के परिसर में सूचना विभाग द्वारा आयोजित केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियां, महत्वपूर्ण निर्णयों, विकास कार्यक्रमों, एवं सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी के आज दूसरे दिन मा. राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी चंद्रमौली, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा बाजपेई, अधिकारियों/कर्मचारियों सहित भारी संख्या में जन सामान्य व छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया एवं प्रदर्शनी की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप, मिशन रोजगार के अंतर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना आदि से संबंधित चित्र लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में आए हुए लोगों को सूचना विभाग द्वारा मिशन शक्ति से संबंधित प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई गई। सूचनाधिकारी शिवदर्शन यादव ने बताया कि जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, उपलब्धियां एवं नीतियों से संबंधित चित्र प्रदर्शनी 27 अक्टूबर तक स्थापित रहेगी, प्रदर्शनी में अधिक से अधिक जन सामान्य, विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र आराधना राज, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंजली सिंह, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, ब्लॉक प्रमुख तिलोई प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जन सामान्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




